बिहार के मुंगेर में एसआई की हत्या करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Date:

पटना। बिहार के मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें थाने के एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक आरोपी गुड्‌डू यादव के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इसके कारण पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमले के दौरान एक आरोपी गुड्डू यादव ने एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और उसके साथी गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। घायल गुड्डू यादव को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

विवाद सुलझाने गए थे एएसआई

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे। इसी सूचना पर एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। एएसआई जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। इलाज के लिए पटना ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।