नीट-यूजी केस में सीबीआई ने पटना से दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया
सीबीआई ने गुरुवार को नीट-यूजी केस में पटना से दो लोगों को गिरफ़्तार किया.
👉 यह भी पढ़ें:
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
इस केस में सीबीआई की यह पहली गिरफ़्तारी है.समाचार एजेंसी एएनआईकी रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की टीम अभियुक्तों को लेकर पटना स्थित दफ़्तर पहुंची. सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों अभियुक्तों को रिमांड पर भेज दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मनीष कुमार और आशुतोष कुमार ने कथित तौर पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा के पहले सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया था. यहां अभ्यर्थियों को लीक प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी गई थी.नीट-यूजी परिक्षा में कथित धांधली के आरोपों के बाद शिक्षा मंत्रालय ने 22 जून को इसकी जांच सीबीआई को सौंपी थी.


