जहानाबाद में एआईएमआईएम प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, हार्ट अटैक आने पर पटना रेफर
विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन एआईएमआईएम प्रत्याशी और नगर परिषद जहानाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष मो. कलाम उद्दीन को पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने पर उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- सैन्य दबाव के बीच बड़ा मोड़: आंग सान सू ची को हाउस अरेस्ट में शिफ्ट करने का दावा, परिवार ने जताया शक
- ईरान में अफगान और भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की खबरें झूठी: ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली
- वेनेज़ुएला संकट पर भारत की कड़ी नजर: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद जारी हुआ आधिकारिक बयान
- मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप प्रशासन का सख्त रुख, अब क्यूबा को चेतावनी—अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान से बढ़ा तनाव

पुलिस के अनुसार, कलाम उद्दीन के खिलाफ काको थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। बताया गया कि कलाम उद्दीन ने सोमवार को जहानाबाद विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था और कुछ ही देर बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और साजिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें पहले सदर थाना लाया, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।
राजनीतिक गलियारों में यह गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की।


