बेंगलुरु में विस्फोट: पुलिस के हाथ लगे सुराग 

Date:

बेंगलुरु में विस्फोट: पुलिस के हाथ लगे सुराग

पुलिस ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में आईईडी विस्फोट की जांच पर आयुक्त ने कहा है कि घटना की जांच हो रही है. कई टीमें जांच में लगी हैं और कई सुराग भी मिले हैं.पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अटकलें ना लगाने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि वो जांच में सहयोग बनाए रखें.बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड क़े में स्थित रामेश्वरम कैफ़े में शुक्रवार दोपहर कम तीव्रता वाले दो आईईडी विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल हैं. यह महिला 40 प्रतिशत तक जल गई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

Karnataka Police | Karnataka Police intensify investigation into Bengaluru  blast case, pursue clues - Telegraph India

ये दो धमाके पांच सेकंड के अंतराल पर हुए हैं.. ये धमाके एक ऐसे इलाके में हुए हैं जिसे बेंगलुरु के आईटी हब के रूप में जाना जाता है.आईटी क्षेत्र में काम करने वाले युवा इस जगह पर खाने-पीने के लिए आते हैं.. इस विस्फोट से बड़ी पैमाने पर आग तो नहीं लगी, लेकिन वॉश बेसिन वाले एरिया में काफी धुंआ पैदा हुआ. इसके बाद वहां पर काफी कीलें और नट बोल्ट बिखरे हुए पाए गए.पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस धमाके को अंजाम देने वाले शख़्स ने पहले रामेश्वरम कैफ़े में रवा इडली खाई और इसके बाद वॉश बेसिन के पास पेड़ के नीचे बैग रखकर चला गया. यह धमाका आईईडी ब्लास्ट है, इसकी पहली आधिकारिक पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की है.

👉 यह भी पढ़ें:

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का लगातार जिक्र करते हैं और चुनावों के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने या माथा टेकने नहीं गए।