ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद तेहरान और यरुशलम स्थित भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोनों देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Re-NEET UG 2026 Alert: Paper Leak Mafia पर NTA का बड़ा प्रहार! लॉन्च हुआ Secret Complaint Portal, अब एक क्लिक में करें शिकायत
- Climate Change Alert: क्या 2030 से पहले टूट जाएगी 1.5°C की खतरनाक सीमा? वैज्ञानिकों की नई रिपोर्ट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
- Weather Alert: मानसून ने बदली देश की तस्वीर! कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं बिजली का कहर, अब अल नीनो ने बढ़ाई नई टेंशन
- Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away: 49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर के कोच के निधन से खेल जगत में शोक की लहर

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें।”
दूतावास ने यह भी कहा, “सभी नागरिक अनावश्यक गतिविधियों और यात्रा से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर नियमित नज़र रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”
इजराइल के हमले में ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख हुसैन सलामी, परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फिरेदून अब्बासी और इस्लामिक आज़ाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद मेहदी तेहरानची की मौत हो गई है। इजराइल ने दावा किया है कि उसके हमले ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे।
यरुशलम स्थित भारतीय दूतावास ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “इजराइल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।”
दूतावास ने कहा, “भारतीय नागरिक इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा बताए गए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा शेल्टरों के निकट रहें।”
दोनो देशों में रह रहे भारतीयों को अपने-अपने दूतावासों से संपर्क बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन की सहायता लेने की सिफारिश की गई है।



