सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग

Date:

नई दिल्ली। सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को तकनीकी खराबी की सूचना मिली है। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में सुरक्षित उतारा। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

बताया जाता है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI174 ने दो नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंचने वाला था, लेकिन रास्ते में तकनीकी समस्या की आशंका हुई। पायलट ने सावधानी बरतते हुए उसे मंगोलिया में उतारने का निर्णय लिया। एयरलाइन ने कहा कि जांच के लिए विमान को फिलहाल उलानबातर एयरपोर्ट पर रखा गया है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के लैंड करते ही सभी यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ उतारा गया। एयरलाइन ने यात्रियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की है। तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और विमान की विस्तृत जांच कर रही है ताकि समस्या का सटीक कारण पता लगाया जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि AI174 फ्लाइट के पायलटों ने उड़ान के दौरान संभावित तकनीकी मुद्दे की पहचान की और सुरक्षा के मद्देनजर मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में लैंडिंग का निर्णय लिया। एयरलाइन ने यह कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related