कंगना की उम्मीदवारी पर बोले जयराम ठाकुर- ‘वो बोल्ड हैं,
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले—हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता
- ईरान पर कड़ा रुख: ट्रंप बोले— हालात तेजी से बदल रहे, अमेरिका वही कर रहा जो जरूरी
कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के उम्मीदवार बनाने का राज्य में पार्टी के नेता स्वागत कर रहे हैं.पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने एक बयान में कहा है कि हिंदूवादी छवि को लेकर कंगना रनौत का पक्ष हमेशा स्पष्ट रहा है.
होली के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, कंगना रनौत भले ही राजनीति का मैदान उनके लिए नया हो लेकिन उन्होंने जिस भी क्षेत्र में काम किया है, हिमाचल का नाम रोशन किया है और पूरे देश में वो एक नाम हैं.जयराम ठाकुर ने कहा, उनकी एक बोल्ड छवि है, ख़ासकर हिंदूवादी छवि के लिए, उनके व्यवहार और बातचीत में स्पष्टता रही है. वो भले ही राजनीति में नहीं हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि वो राजनीति में भी बहुत बेहतर ढंग से सभी चीज़ों को संभाल लेंगी.


