नई दिल्ली। स्क्विड गेम सीजन-3 वेब सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजारिया के अनुसार यह शो 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। बजारिया ने बताया कि 700 मिलियन से ज़्यादा लोगों के देखने के साथ, हम सिर्फ एक चीज नहीं हो सकते। हमें टीवी सीरीज और फिल्मों से लेकर गेम तक हर चीज का सबसे बेहतरीन वर्जन बनना होगा।
फेमस साउथ कोरियन ड्रामा स्क्विड गेम सीजन-3 इसी साल 27 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये इस शो का आखिरी सीजन होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को अपने नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट के दौरान घोषणा की। एक क्लिप भी शेयर किया गया है, जिसमें गेम के दौरान तनाव भरा माहौल दिखाया गया है। साथ ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली अन्य सीरीज की भी झलक दिखाई गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला, अंक तालिका में ऑरेंज आर्मी की पकड़ हुई मजबूत
- केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए
सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज
स्क्विड गेम का पहला सीजन साल 2021 में आया था और ये दुनिया की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई। नेटफ्लिक्स ने बताया था कि 142 मिलियन घरों ने ये डार्क ड्रामा देखा। इसके दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया गया, जिसकी कहानी अभी अधूरी है। इसके एक्टर्स ली जंग–जे, ली बियुन्ग–हुन, गुंग यो, पार्क संग–हून, यिम सिवान, वी हा–जून ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है।
ह्वांग डोंग–ह्युक ने पहले ही बता दिया था
उल्लेखनीय है कि स्क्विड गेम-3 के डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग–ह्युक ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं सीजन-2 की तारीख की घोषणा करने और सीजन-3, आखिरी सीजन की खबर शेयर करने के लिए ये लेटर लिखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। गि–हुन और फ्रंट मैन, दो दुनियाओं के बीच भयंकर टकराव सीजन-3 के साथ सीरीज के खत्म होने तक जारी रहेगा, जिसे अगले साल आपके सामने लाया जाएगा।
कैसी होगी स्क्विड गेम-3 की कहानी?
ह्वांग के लेटर के मुताबिक स्क्विड गेम सीजन 3 पिछले सीजन के आगे की कहानी कहेगा। उन्होंने सीजन 1 में पूरे गेम सिस्टम के खिलाफ जाने की गी–हुन की कसम और एक योग्य कंपटीटर के तौर पर एक फ्रंट मैन की स्थिति की तरफ हिंट दिया। ह्वांग ने लिखा कि एक नया स्क्विड गेम बनाने के लिए जो बीज बोया गया था, उसे इस कहानी के आखिर तक डेवलप होकर फल देते देखने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। उन्होंने आगे ये भी लिखा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपके लिए एक और दिलचस्प सीरीज लेकर आएं।


