कॉफी विद करण’ सीजन 9 को लेकर करण जौहर ने दिया बड़ा हिंट, इंस्टाग्राम लाइव में की पुष्टि

Date:

कॉफी विद करण’ सीजन 9 को लेकर करण जौहर ने दिया बड़ा हिंट, इंस्टाग्राम लाइव में की पुष्टि

निर्माता-निर्देशक और मशहूर होस्ट करण जौहर अपने चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह शो बॉलीवुड का एक बेहद पॉपुलर टॉक शो है, जिसमें करण इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्रिटीज़ को बतौर गेस्ट बुलाते हैं। फैंस इस शो के अगले सीजन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Koffee With Karan 9: करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' से लिया ब्रेक, इस साल नहीं,  2025 में आएगा शो, जानिए क्या है वजह - Haribhoomi

हाल ही में करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने इस दौरान शो के नौवें सीजन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है।

लाइव सेशन में एक फैन ने उनसे सवाल किया, “सीजन 8 कब आ रहा है?” इस सवाल के जवाब में करण ने मज़ाकिया अंदाज में कहा,
“यह सीजन 8 नहीं है, बल्कि वास्तव में सीजन 9 है, जो जल्द ही आपके नजदीकी डिजिटल डेस्कटॉप पर आ रहा है।”

गौरतलब है कि ‘कॉफी विद करण’ की शुरुआत साल 2004 में हुई थी और अब तक इसके आठ सीजन आ चुके हैं। इस शो में न केवल बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आते हैं, बल्कि कई नए कलाकार भी इसमें शामिल होकर अपनी बातें शेयर करते हैं। अक्सर इस शो के एपिसोड्स में सेलेब्स के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं।

अब करण जौहर के इस इशारे के बाद यह साफ है कि ‘कॉफी विद करण’ का नौवां सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।