अदार पूनावाला होंगे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में आधी कंपनी के हिस्सेदार
अदार पूनावाला के नेतृत्व वाले सिरीन प्रोडक्शन और बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बीच साझेदारी हुई है.
अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शन में दो हजार करोड़ रुपयों का निवेश किया है. इस निवेश के जरिए पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शन में 50 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है.
👉 यह भी पढ़ें:
एक प्रेस रिलीज के जरिए धर्मा प्रोडक्शन ने बताया कि अदार पूनावाला के नेतृत्व वाले सिरीन प्रोडक्शन ने एक समझौते के तहत करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और धर्मैटिक एंटरटेनमेंट में एक-एक हजा र करोड़ रुपयों का निवेश किया है.


