सकारात्मक ऊर्जा का भंडार है स्वस्तिक, घर में कई स्थानों पर बनाएं, आएंगी खुशियां, बढ़ेगी धन-संपदा

Date:

इंदौर। हिंदू धर्म में हर धार्मिक कार्य में स्वस्तिक बनाने का प्रावधान है। घरों से लेकर मंदिरों तक लोग इसे बनाते हैं। स्वस्तिक का उपयोग सदियों से सकारात्मक ऊर्जा और शुभता को आकर्षित करने के लिए किया जाता रहा है। वास्तु शास्त्र में भी स्वास्तिक को बहुत खास चिन्ह माना जाता है। ये केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है बल्कि धन और समृद्धि को भी आकर्षित करता है। अक्सर आपने देखा होगा की लोग अपने घर में अलग अलग जगहों पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं, मगर बहुत से लोग जानकारी के अभाव में स्वास्तिक बनाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि घर पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने का क्या नियम है। साथ ही ये भी जानेंगे कि स्वास्तिक को घर के किस स्थान पर बनाना चाहिए ताकि जातक को इसका पूरा लाभ मिल सके।

धन के देवता कुबेर से रिश्ता

स्वास्तिक को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है और सकारात्मक वातावरण बनाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्वास्तिक को धन का देवता कुबेर से जोड़ा जाता है। इसे सही स्थान पर बनाने से घर में धन की आवक बढ़ती है। स्वास्तिक घर में सुखशांति का वातावरण बनाता है। यह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देता है।

कहां-कहां बनाएं स्वस्तिक

हमारे शास्त्रों में स्वस्तिक बनाने के कई प्रावधान दिए गए हैं। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रखता है। इसके लिए 9 इंच लंबा और चौड़ा सिंदूर से दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इसके अलावा पूजा घर में भी स्वस्तिक बना जरूरी है। पूजा घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। पूजा घर में स्वास्तिक बनाना धार्मिक दृष्टिकोण से भी शुभ होता है। यह पूजा करते समय मन को एकाग्र करने में मदद करता है। इसी तरह अगर आप अपने घर में धन रखते हैं तो तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर स्वास्तिक बनाना बहुत लाभदायक होता है। यह धन को

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।