फिर विवादों में प्रेमानंद महाराज, कहा- जब किसी महिला को चार पुरुषों से मिलने की आदत लग जाती है, तो वह पति को स्वीकार नहीं कर पाती

Date:

मथुरा। पिछले कुछ दिनों से वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज विवादों में हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि कि अगर हम समाज को सुधारना चाहते हैं तो कड़वा बोलना ही पड़ेगा। जो बच्चे यहां कथा सुनने आते हैं, वो सुधार की नीयत से आते हैं। इसलिए हम उन्हें कहते हैं कि गर्लफ्रेंडबॉयफ्रेंड बनाना बंद करो।

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब किसी महिला को चार पुरुषों से मिलने की आदत लग जाती है, तो वह फिर एक पति को स्वीकार नहीं कर पाती। ऐसे ही, जब कोई पुरुष कई लड़कियों से संबंध बनाता है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता। उन्होंने यह भी कहा कि 100 में से सिर्फ दोचार लड़कियां ही होंगी जो अपना पवित्र जीवन किसी एक पुरुष को समर्पित करती होंगी। हालांकि प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो गंदे आचरण कर रहे हैं, अगर उन्हें सही उपदेश दो, तो वो बुरा मानते हैं। जैसे नाली का कीड़ा नाली में ही सुख पाता है, अगर उसे अमृत कुंड में डाल दो तो वह परेशान हो जाता है। वैसे ही जब कोई संत सच और सुधार की बात करता है, तो कुछ लोगों को बुरा लग जाता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।