सावन माह की शिवरात्रि पर आज कई ग्रहों का अद्भुत संयोग, राशि अनुसार करें अभिषेक, पूरी होगी हर कामना

Date:

इंदौर। सावन माह की शिवरात्रि आज यानी 2 अगस्त को है। इस अवसर पर कई ग्रहों के अद्भुत संयोग बन रहे हैं। अगर आप अपनी राशि अनुसार अभिषेक करते हैं तो भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे। शिवरात्रि पर चंद्रमा अपनी शिवरात्रि कर्क में आएंगे साथ ही सूर्य भी अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इन दोनों के साथ ही हर्षण योग भी प्रभाव में रहेगा।

मेष-शिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों को भगवान शिव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें। साथ ही शहर और दूध मिश्रित जल से भी करें सबसे पहले गुड़ चढ़ाएं उसके बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ -शिवरात्रि के मौके पर वृषभ राशि वाले जातकों को भगवान शिव का दही से अभिषेक करना उत्तम फलदायी रहेगा। इसी के साथ भगवान शिव को चावल, सफेद चंदन और चीनी भी अर्पित करें।

मिथुन-शिवरात्रि के मौके पर मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में रही बाधाएं दूर होंगी और आपको विजय प्राप्त होगी।

कर्क-शिवरात्रि पर कर्क राशि वाले जातकों को शिवजी का गाय के दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और उसे कामकाज में सफलता मिलने लगती है।

सिंह-शिवरात्रि के मौके पर सिंह राशि के जातकों को शिवजी पर गुड़ मिश्रित जल या शहद मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि भी होती है।

कन्या-शिवरात्रि पर कन्या राशि वाले जातकों को भगवान शिव का भांग मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। आपके लिए ऐसा करना उत्तम फलदायी साबित होगा।

तुला-शिवरात्रि के मौके पर तुला राशि वाले जातकों को भगवान शिव का दही, इत्र और शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक-शिवरात्रि पर वृश्चिक राशि वाले जातकों को शिवजी का पंचामृत मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है साथ ही व्यक्ति के जीवन की समस्याएं भी दूर होती हैं।

धनुइस शिवरात्रि पर धनु राशि वाले जातकों को शिवजी का हल्दी मिश्रित दूध और जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर सफेद फूल या नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

मकर-शिवरात्रि पर मकर राशि वाले जातकों को शिवलिंग का घी से अभिषेक करना चाहिए। ऐसे करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं

कुंभ-शिवरात्रि के मौके पर कुंभ राशि वाले जातकों को भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए। तिल के तिल से अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मीन-शिवरात्रि पर मीन राशि वाले जातकों को शिवजी का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...