भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Date:

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वे अब क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। पुजारा ने अपने पोस्ट में फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

पुजारा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना, इन चीजों को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। उन्होंने लिखा कि हर अच्छी चीज का अंत होता ही है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। पोस्ट में पुजारा ने लिखा कि राजकोट के छोटे से कस्बे से एक छोटे से लड़के के रूप में, अपने मातापिता के साथ, मैंने सितारों को निशाना बनाने का लक्ष्य रखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखा। तब मुझे अंदाजा भी नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा। अमूल्य अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्यार, और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका।

पुजारा ने सबका माना आभार

पुजारा ने लिखा कि मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिले अवसर और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन सभी टीमों, फ्रैंचाइजियों और काउंटी टीमों का भी आभारी हूं जिनका मैंने इतने सालों तक प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कोच और फैन्स का भी आभार माना।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।