गुवाहाटी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया

Date:

गुवाहाटी। टीम इंडिया की गुवाहाटी में शर्मनाक हार हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 408 रनों हरा दिया है। 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर समाप्त हो गई। इस टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा। इस मैच में जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

25 साल बाद साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 408 रन की हार टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से ये भारत की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था। वहीं, पिछले 13 महीनों में ये भारत का दूसरा घरेलू व्हाइटवॉश भी है, जिसने भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप उम्मीदों को गहरी चोट पहुंचाई है।

पहली पारी में सिर्फ यशस्वी जायसवाल और दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगा पाए। पहली पारी में भी टीम इंडिया 201 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड इस सीरीज में भी कायम रखा। दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत गई।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए थे 489 रन

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एडन मार्क्रम (38) और रयान रिकेल्टन (35) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। ट्रिस्टन स्टब्स (49) और टेम्बा बावुमा (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। भारत के गेंदबाज पहली पारी में बेअसर रहे। निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके सहारे दक्षिण अफ्रीका 489 के टोटल तक पहुंचा। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे। ये उनका पहला टेस्ट शतक है। मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा। वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

गंभीर ने कहा-मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर कई सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में हेड कोच के लिए बेस्ट हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला बीसीसीआई लेगी, लेकिन आप याद रखें कि मैं वही व्यक्ति हूं जिसके नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया, चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एशिया कप जीता।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...