भारत -बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच: बारिश के कारण तीसरे दिन का भी खेल रद्द

Date:

भारत -बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच: बारिश के कारण तीसरे दिन का भी खेल रद्द

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही टेस्ट सिरीज के दूसरे टेस्ट मैच में रविवार यानी मैच के तीसरे दिन भी बारिश के कारण खेल नहीं हुआ .खराब मौसम के चलते तीसरे दिन का खेल भी रद्द हो गया है.बीसीसीआई ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गीली आउटफील्ड के कारण कानपुर में तीसरे दिन का खेल रद्द हो गया है.

भारत और बंगलादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल मैदान गीला होने  के कारण रद्द - insamachar

बारिश के कारण शनिवार को दूसरे दिन का खेल भी शुरू ही नहीं हो पाया था.

मैच के पहले दिन भी 35 ओवर का ही खेल हो पाया था. पहले दिन 35 ओवर खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. उसके बाद मौसम खराब होने की वजह से मैच को रोक दिया गया था.

पहले दिन का मैच रद्द घोषित होने तक क्रीज पर बांग्लादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम मौजूद थे.

भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट हासिल किए थे. वहीं आर अश्विन को पहले दिन के खेल तक एक विकेट मिला था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।