जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

Date:

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल देवसर इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तीसरे दिन भी जारी है। रविवार को एक और आतंकवादी मारा गया, जिससे अब तक कुल तीन आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

👉 यह भी पढ़ें:

Kulgam Akhal Anti Terror Operation - J&K में इस साल का सबसे बड़ा एंटी-टेरर  ऑपरेशन! कुलगाम में तीन दिन से भीषण एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर - Kulgam  Encounter in

शनिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के हारिस नज़ीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया था। हारिस पुलवामा के कच्चीपोरा का रहने वाला था वो बायसरन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी की गई 14 वांछित आतंकियों की सूची में भी शामिल था। दूसरे आतंकी की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई थी।

सैन्य ऑपरेशन शुक्रवार रात से शुरू हुआ जब सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि चार से पांच आतंकी अखल के जंगल में छिपे हैं। इसके बाद सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के भीतरी हिस्से में भाग निकले।

इलाके की घेराबंदी कर शनिवार सुबह ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। इसी दौरान फिर से मुठभेड़ हुई और दो आतंकी मारे गए। शनिवार को गोलीबारी रातभर चलती रही और रविवार को एक और आतंकी को मार गिराया गया।

अब तक मारे गए आतंकियों से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, कई ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान सेना का एक अधिकारी घायल भी हुआ है जिन्हें श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह की तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए थे और 31 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो घुसपैठिए आतंकियों को ढेर किया गया था। कुलगाम ऑपरेशन अब भी जारी है क्योंकि सुरक्षा बलों को क्षेत्र में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।