छत्तीसगढ़ के जशपुर में खड़े ट्रेलर में टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एनएच-43 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रेलर से टकरा जाने से पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार तड़के दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली के पास हुआ, जब सभी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पांचों युवकों की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के पास हुई। कार में सवार लोग मनोरा के पास एक मेले में ऑर्केस्ट्रा शो देखने के बाद अपने पैतृक स्थान खटंगा लौट रहे थे। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि कार और ट्रक के बीच आमनेसामने की हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुलदुला थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

इन लोगों की हुई है मौत

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रामप्रसाद यादव (26), उदय कुमार चौहान (18), सागर टिर्की (22), दीपक प्रधान (19) और अंकित तिग्गा (17) के रूप में हुई है। ये सभी खटंगा निवासी थे। पुलिस के अनुसार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।