नारायणपुर जिले में डीआरजी और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, अब तक 26 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, अबूझमाड़ इलाके में चल रही इस मुठभेड़ में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- 30 लाख की डकैती करने वाले बावरिया गिरोह के दो बदमाश ढेर, पुलिस मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल
- खुर्जा तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर: पुलिस मुठभेड़ में जीतू सैनी की मौत, अन्य की तलाश जारी

इस मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान के शहीद होने और एक अन्य के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमाओं पर यह मुठभेड़ चल रही है। माड़ के इलाके में सुबह से ही गोलीबारी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के कई बड़े कमांडरों को घेर लिया है। मारे गए नक्सलियों में कुछ शीर्ष स्तर के कमांडरों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा बलों की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और ऑपरेशन अब भी जारी है।


