India

उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही

मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं, गिरती दीवारों, उखड़ते पेड़ों और आकाशीय बिजली की घटनाओं में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विपक्ष के विरोध के बीच सीबीआई चीफ प्रवीण सूद को एक साल का एक्सटेंशन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। विपक्ष के विरोध के बाद भी केंद्र सरकार ने सीबीआई के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का एक्सटेंशन दे दिया है। यह ऐसे समय हुआ है, जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

प्रतीक यादव के शरीर पर मिले 6 चोटों के निशान, लेकिन मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

लखनऊ। सपा चीफ अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई।

नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।

शपथ लेने के बाद जिस ईवी से महापौर जी गए थे अपने घर, वह गाड़ी किसी को दिखी हो तो बता देना?

महापौर जी को लोग अब तक बड़ी डीजल गाड़ियों में घूमते देखते आए हैं। यह वही महापौर हैं, जिन्होंने शपथ लेते ही पेट्रोल-डीजल कारों से तौबा करने का ऐलान किया था। शपथ लेने के बाद वे इलेक्ट्रिक कार से घर गए थे। इसके बाद से वह इलेक्ट्रिक कार नजर नहीं आई।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img