Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक

Date:

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुकअनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। रविवार को 15 वें दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर गिर गया है, साथ ही वजन भी करीब 7 किलो 800 ग्राम घट गया है।

सोनम वांगचुक ने आम लोगों से अपील की है, कि वह इस प्रदर्शन में शामिल हों। साथ ही उन्होंने लोगों से दूसरों में नायक न खोजने की अपील की। वांगचुक ने कहा कि वह सिर्फ एक आम नागरिक हैं, न कि आधुनिक गांधी या कोई नायक।

👉 यह भी पढ़ें:

7.8 किलोग्राम घटा है वजन

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जारी स्वास्थ्य सूचना के मुताबिक, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से वांगचुक का बीपी गिरकर 104/66 एमएम एचजी हो गया है, जबकि उनका वजन 7.8 किलोग्राम घट गया। इसके अलावा, कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया है कि कई नेता और जाने-माने बुद्धिजीवी आंदोलन के प्रति समर्थन दिखाने के लिए दिन में विरोध स्थल का दौरा करने वाले हैं।

20 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

सोनम वांगचुक ने शनिवार को एक्स’ पर वीडियो डालकर कहा कि कृपया किसी और में नायक न ढूंढें। अपनी जिंदगी के नायक खुद बनें। एक नागरिक के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित मार्च में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एकजुट होकर सांसदों से परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मुद्दों पर गौर करने के लिए कहना चाहिए।

मानसून सत्र के पहले दिन सीजेपी का मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रही है। पार्टी ने मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला केंद्र और भाजपा पर हमलावर हैं। शनिवार को ही उन्होंने 'ऑपरेशन लोटस' से नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को गिराने के आरोप गाए थे। अब रविवार को उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमें संसद सत्र में प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर बैठने से पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो क्या ट्रंप साहब से गुहार लगानी पड़ेगी।