सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,022 उछला, निफ्टी 318 अंक ऊपर

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 नवंबर को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1,022.50 अंक की उछाल के साथ 85,609.51 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 318.50 अंक ऊपर जाकर 26,203.30 के लेवल पर क्लोज हुआ।

बुधवार को बजाज फिनसर्व के शेयर 2.51 प्रतिशत के उछाल के साथ सबसे ऊपर बंद हुए, जबकि दूसरे स्थान पर बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 2.36 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.06 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 2.04 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। वहीं, सन फार्मा के शेयरों में 1.95 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों में केवल दो कंपनियों के शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। भारती एयरटेल के शेयर 2.57 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। यह गिरावट प्रमोटर्स की तरफ से 72,00 करोड़ रुपये की ब्लाक डील के बाद आई। वहीं, एशियन पेंट्स के शेयर 0.03 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं, दिन के दूसरे हिस्से के कारोबार में भारती एयरटेल अकेली पिछड़ी हुई कंपनी रही।

👉 यह भी पढ़ें:

एक ही दिन में साढ़े 5 लाख करोड़ का मुनाफा

बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 26 नवंबर को बढ़कर 4,74,86,502.60 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 25 नवंबर को 4,69,41,940.65 करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 5.48 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…

Himachal Pradesh Weather Update में बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने 10 से 15 जुलाई तक कई जिलों में Heavy Rain, Landslide और Flash Flood का खतरा जताया है