अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।
‘ब्रेंट क्रूड’ की कीमत में सोमवार को करीब 3.2% की गिरावट देखी गई, जिससे यह घटकर 63.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। यह अप्रैल 2021 के बाद ब्रेंट क्रूड की सबसे कम कीमत है।
इसी तरह, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) इंडेक्स, जो मिक्स क्रूड ऑयल की कीमतों को दर्शाता है, भी सोमवार सुबह नए निचले स्तर पर पहुंच गया। WTI में करीब 3.58% की गिरावट दर्ज की गई है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ़ (प्रतिशोधी शुल्क) की घोषणा के बाद से तेल बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है।
इसके चलते एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड में 10.9% और WTI में 10.6% की गिरावट आई है, जो बाजार में अस्थिरता और वैश्विक मांग की चिंता को दर्शाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- जंग का असर बाजार पर: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 115 डॉलर के पार पहुंचा भाव
- ईरान पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा दाम
- कौशांबी में भीषण हादसा: हाईटेंशन पोल से टकराकर धू-धू कर जला क्रूड ऑयल टैंकर, NH पर लगा लंबा जाम
- रूस पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत घटाएगा रूसी कच्चे तेल की सीधी खरीद
- रूस से कच्चे तेल और एस-400 डील पर बढ़ी भारत की संभावनाएं



