ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर अब अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, कहा- मर्यादा भूल गया, ब्राह्मण समाज को बुरा बोला

Date:

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्मकार अनुराग कश्यप पिछले कई दिनों से ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। अब अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसके लिए माफी मांगी है। अनुराग ने लिखा है कि मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।

अनुराग कश्यप ने लिखा कि मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे उस गुस्से में मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया? अनुराग ने लिखा कि मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं। अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से। अपने बोलने के तरीके लिए अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।

फिल्म फुले को लेकर शुरू हुआ था विवाद

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक फिल्म फुले रिलीज होनी थी, लेकिन ये फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देने के चलते रिलीज नहीं हो पाई। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड और ब्राह्मण समाज को लेकर कई आपत्तिजनक कमेंट किए। इसके बाद अनुराग को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मुंबई, दिल्ली, इंदौर सहित कई स्थानों पर अनुराग के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई। लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर भी उन पर बहुत भड़के थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related