ब्राह्मणों पर बयान देकर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, दिल्ली और मुंबई में शिकायत दर्ज, सोशल मीडिया पर अकड़कर मांगी माफी

Date:

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्मातानिर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरी तरह फंस चुके हैं। उनके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह की एक अन्य शिकायत मुंबई में हुई है। कई अन्य और स्थानों पर भी शिकायत दर्ज कराई जा रही है। इधर, अनुराग ने सोशल मीडिया पर माफी तो मांग ली है, लेकिन उनकी अकड़ बरकरार है।

दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में उज्ज्वल गौड़ नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अनुराग कश्यप की टिप्पणी केवल घिनौनी और अशोभनीय है, बल्कि समाज में नफरत फैलाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाली है। गौड़ ने इसे ब्राह्मण समुदाय के आत्मसम्मान पर सीधा हमला बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही उनके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी शर्मनाक बात

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उनकी आलोचना की। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह मेरी माफी है, मेरे पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से काटकर पेश किया गया और जिसके चलते घृणा फैल रही है। कोई भी बात या बयान इस लायक नहीं कि आपके परिवार, दोस्तों, बेटियों को बलात्कार और जान से मारने की धमकी मिले।

माफी में भी अकड़ बरकरार

कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जो कहा गया है, वो वापस नहीं लिया जा सकता और मैं उसे वापस नहीं लूंगा। आप मुझे गाली दीजिए, लेकिन मेरी फैमिली ने कुछ नहीं कहा। इसलिए अगर आपको माफी चाहिए, तो ये रही मेरी माफी। ब्राह्मणों से बस इतना कहूंगा कि महिलाओं को बख्शिए, इतना तो शास्त्रों में भी सिखाया गया है, सिर्फ मनु स्मृति में नहीं।

अनुराग की फिल्म फुले से जुड़ा है विवाद

यह विवाद अनुराग की नई फिल्म फुले के इर्दगिर्द भी घूम रहा है, जो जाति और लैंगिक भेदभाव पर आधारित है। पहले यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और परशुराम आर्थिक विकास महामंडल की आपत्तियों के बाद इसे टाल दिया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव सुझाए, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया है। अब यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने लगाई लताड़

अनुराग की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे जमकर नाराजगी जाहिर की है। सतीश दुबे ने एक्स पर लिखा कि इस नीच बदमाश अनुराग कश्यप को लगता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदगी फैलाकर बच सकता है? अगर वह तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे कहीं भी शांति मिले। इस गटर मुंह वाले की नफरत बहुत हो गई, हम चुप नहीं बैठेंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related