नई दिल्ली। कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवाद के बीच अब एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत की भी एंट्री हो गई है। कंगना ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी की इज्जत उछालना गलत है। ये वही लोग हैं, जो जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए।
कंगना ने कामरा के गद्दार या दलबदलू वाले मजाक को गलत बताते हुए कहा कि आप कोई भी हो और किसी के काम से यदि असहमत हैं तो इस तरह से नहीं बोल सकते। जब बीएमसी ने मेरे ऑफिस को तोड़ा था तब भी कामरा ने मजाक उड़ाया था। मेरे साथ जो हुआ वह गैरकानूनी था और इनके साथ जो हुआ वह लीगल है।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन
- संसद में बोलीं कंगना रनौत-ईवीएम नहीं, दिलों को हैक करते हैं पीएम मोदी, प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना
- महाराष्ट्र में कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई, डिप्टी सीएम शिंदे पर टिप्पणी की होगी जांच
- जया बच्चन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-बिगड़ी हुई महिला, अमिताभ बच्चन की बीवी है इसीलिए लोग बर्दाश्त करते हैं
कंगना ने कहा किआप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं। उनकी बुराई कर रहे हैं और उनके काम को नजरअंदाज कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे जी किसी जमाने में रिक्शा चलाते थे। आज वो अपने दम पर हैं? और कॉमेडी के नाम पर ऐसा करने वालों के पास क्या है? उन्होंने खुद की जिंदगी में क्या किया। ये लोग जो जिंदगी में कुछ कर नहीं पाए। कॉमेडी के नाम पर गाली–गलौज करना, हमारे ग्रंथों का मजाक उड़ाना, लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं–बहनों का मजाक उड़ाना गलत है। आजकल सोशल मीडिया पर किस तरह के लोग आ गए हैं, जो खुद को इनफ्लूएंसर्स कह रहे हैं। हमारा समाज कहां जा रहा है। दो मिनट की फेम के लिए ये क्या कर रहे हैं हमें इस बारे में सोचना चाहिए।


