विनेश तुम नहीं हारी. हर वो बेटी हारी है जिनके लिए तुम लड़ी और जीती;साक्षी मलिक
विनेश के कुश्ती को अलविदा कहने के एलान पर भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है.साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “विनेश तुम नहीं हारी. हर वो बेटी हारी है जिनके लिए तुम लड़ी और जीती.उन्होंने लिखा है, ये पूरे भारत देश की हार है. देश तुम्हारे साथ है. खिलाड़ी के तौर पे उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम.
इससे पहले हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा- हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा.
सीएम ने लिखा है, “हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी.
लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।