0:00
0:00 left
सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास का एलान किया
भारतीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है.सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के ख़िलाफ़ भारत के लिए अपना आख़िरी मैच खेलेंगे.सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सुनील छेत्री ने संन्यास की जानकारी दी.सुनील छेत्री ने कहा, ”मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता हूं जब पहली बार मुझे देश के लिए खेलने का मौक़ा मिला.”’मैच से पहले नेशनल टीम के कोच सुकी सर मेरे पास आए और कहा कि तुम अपना सफ़र शुरू करने जा रहे हो. मैं उस अहसास को नहीं भूल सकता हूं.

40 साल के सुनील छेत्री ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 12 जून 2005 को भारत के लिए डेब्यू किया था.सुनील छेत्री ने पहले ही मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी किया.सुनील छेत्री ने 150 मैचों में 94 गोल स्कोर किए हैं. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में छेत्री ने रोनाल्डो (205 मैच में 128 गोल) और मेसी (180 मैचों में 106 गोल) के बाद सबसे ज़्यादा गोल किए हैं.सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Afghanistan Pakistan Conflict: पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद भारत का बड़ा बयान, अफगानिस्तान को मानवीय मदद जारी रखने का ऐलान
- Asian Games 2026: BCCI ने घोषित की भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति मंधाना उप-कप्तान; गोल्ड बचाने उतरेगा भारत
- गंगटोक की सुबह बनी खास: पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, दिखा उत्साह और उमंग
- बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल: ओवैसी ने किया गठबंधन का ऐलान
- तेलंगाना की राजनीति में नया मोड़: के. कविता ने नई पार्टी बनाने का किया एलान
- राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए , कई राज्यों से नामों का ऐलान



