बरसात में हो रहे सर्दी-जुकाम से परेशान, बीमारी से बचने के लिए अपनाएं यह तरीके

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। बरसात के मौसम में सर्दी–जुकाम जैसी मौसमी दिक्कतें हर किसी को होती हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें खासतौर से ये सर्दी, जुकाम और खांसी जल्दी होते हैं। घर की कुछ चीजों से आपको इसमें आराम मिल सकता है। इनका इस्तेमाल हमारे देश में पुरातन काल से होता आया है।

शहद– सुबह और शाम शहद को हल्का गर्म करके खा लेने पर इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। शहद में एंटी–इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जुकाम और खांसी पर रामबाण साबित होते हैं। छोटे बच्चों के मामले में ध्यान रखें कि उसकी उम्र एक साल से कम ना हो।

लहसुन–एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी–इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन के सेवन से खांसी और जुकाम ठीक हो सकते हैं। लहसुन को कच्चा या हल्का भूनकर खाया जाए तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी असरदार साबित होता है। इससे खांसी–जुकाम से तेजी से राहत मिल जाती है।

हल्दी– हल्दी मौसमी दिक्कतों से राहत दिलाने में मददगार होती है। हल्दी के एंटी–इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण श्वसन संबंधी दिक्कतों को दूर करता है। हल्दी का पानी बनाकर पिया जा सकता है या फिर हल्दी की चाय या हल्दी वाला दूध पीने पर भी राहत मिल सकती है।

तुलसी–खानपान में तुलसी के पत्तों को अलग–अलग तरह से शामिल किया जा सकता है। तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पीने पर खांसी–जुकाम की दिक्कत पर तेजी से असर दिखता है। इन पत्तों में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो खांसी को रोकने में कारगर होते हैं।

नमक -गले को साफ करने और खांसी–जुकाम से छुटकारा दिलाने में नमक कारगर है। नमक वाले पानी से गले में जमा म्यूकस भी हट जाता है। आपको इस पानी को पीना नहीं है बल्कि इस पानी से गरारा और कुल्ला करना है। गरारा करने पर नमक वाला पानी गले को साफ कर देता है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर नमक वाला पानी तैयार किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।