घर से नकारात्मकता दूर करना चाहते हैं, कुछ बहुत ही आसान तरीके अपनाकर हो सकते हैं खुशहाल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

इंदौर। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी प्रत्येक वस्तु या फिर घर में रह रहे सदस्यों की आदतों का पॉजिटिव और नेगेटिव असर आपकी सुखसमृद्धि को प्रभावित कर सकता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है लेकिन कई बार बहुत प्रयासों के बावजूद भी उसे उतनी सफलता नहीं मिलती,जिसकी उसे उम्मीद होती है। जीवन में एक के बाद एक समस्या आती रहती है। आपको पता भी नहीं चलता और आपकी कई अनजानी बुरी आदतें घर में वास्तु दोष उत्पन्न कर देती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुखसमृद्धि चाहते हैं तो अपनी इन आदतों को बदल लीजिए।

छत से हटा दें कबाड़

अधिकांश घरों में छत की सफाई को लेकर लोगों की आदत होती है कि कौन देखता है,पर छत पर कबाड़ पड़ा होने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। यहां किसी भी प्रकार के बांस या लोहे का जंग लगा हुआ सामान या फिर टूटी कुर्सियां इत्यादि फालतू सामान कभी रखें। जिन लोगों के घरों की छत पर अनुपयोगी सामान रखा होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती हैं, उस घर में रहने वाले लोगों के विचार नकारात्मक होते हैं एवं परिवार में भी मनमुटाव की स्थितियां बन सकती हैं।

बार-बार नहीं लगाएं झाड़ू

घर में साफसफाई और स्वच्छता बहुत जरूरी है। झाड़ू का उपयोग उचित समय पर और आवश्यकता अनुसार करना चाहिए, जैसे सुबह और शाम, ताकि घर साफ और सुव्यवस्थित रहे। पर कई लोगों को सफाई करने का भूत सवार होता है और वे थोड़ीथोड़ी देर से झाड़ू लगाते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बारबार झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है,जिससे घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं दिन में कई बार झाड़ू लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है। यह घर के वातावरण को अस्थिर और अशांत कर सकता है।

सीलन और पानी की बर्बादी भी नुकसानदाक

अक्सर लोग घर के बाहर या पीछे की तरफ बनी हुई दीवारों की साफसफाई को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। वास्तु के अनुसार दीवारों में दरार और सीलन नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं घर में कहीं भी पानी की बर्बादी होना अशुभ माना जाता है, ऐसा होना आर्थिक तंगी का कारण बन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा 

One Nation One Election को लेकर देश में बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी की जा रही है।