घर बैठे अपडेट होगा आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर! UIDAI ला रहा है नई सुविधा, न लाइन में लगना न झंझट
आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह इसकी आवश्यकता पड़ती है। इसी वजह से UIDAI लगातार आधार सिस्टम को और सुरक्षित और आसान बनाने में जुटा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं
- उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी खुलासा: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकाने थे निशाने पर
- युद्ध के बीच भी नहीं छोड़ा घर: खामेनेई ने बंकर में जाने से किया इनकार
- मिडिल ईस्ट संकट: 52,000 से ज़्यादा भारतीय स्वदेश लौटे, सरकार हालात पर रखे हुए है कड़ी नजर
- 14 दिन बाद अपहरण का अंत: जमशेदपुर के युवा उद्योगपति कैरव गांधी सुरक्षित लौटे घर
- दुबई एयर शो हादसा: हिमाचल के विंग कमांडर नमांश स्याल की शहीद के रूप में घर वापसी”, वायुसेना ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ”

अब आधार धारकों के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है—
जल्द ही मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे ही अपने आधार से जुड़ा नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे।
नई सुविधा के तहत आधार ऐप में OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। UIDAI के अनुसार यह सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा फायदा मिलेगा, साथ ही समय और पैसे की बचत भी होगी।
कैसे होगा मोबाइल नंबर अपडेट?
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड करें।
- आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन करें।
- स्मार्टफोन के कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
इसके बाद आपका नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट हो जाएगा।
फिलहाल मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है, जहां समय और पैसे दोनों की खपत होती है। लेकिन UIDAI की यह नई सुविधा इस प्रक्रिया को पूरी तरह आसान, तेज़ और घर-घर तक पहुंचाने वाली है।



