कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर लगाया गौतम अडाणी को बचाने का आरोप, कहा-नहीं हो रही जांच, सब चुप हैं

Date:

नई दिल्ली। प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडाणी के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को भाजपा पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर ये आरोप किसी और पर लगा होता तो क्या सीबीआई इसी तरह चुप रहती? सब चुप हैं क्योंकि अडाणी का नाम आया है। ये सच है कि उन्हें यहां बचाया जा रहा है। उन्हें कैसे बचाया जा रहा है? कोई एजेंसी उनसे पूछताछ नहीं कर रही है। अगर संसद में चर्चा के लिए उनका नाम आता है तो सदन स्थगित हो जाता है और स्पीकर कहते हैं कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा।

सुप्रिया ने कहा कि झूठ बोलना एक बड़ी कला है, लेकिन झूठ तब तक बोलो जब तक पकड़े जाओ। उन्होंने कहा कि दस्तावेज में उल्लेख है कि गौतम अदाणी और सागर अदाणी रिश्वत देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने रिश्वत दी है और उन्होंने ऐसे वादे भी किए हैं। गौतम अडाणी और सागर अडाणी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। गौतम अडाणी और उनकी पूरी मशीनरी झूठ भी मूखतापूर्ण तरीके से बोल रही है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि अडाणी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। सेबी, ईडी, आयकर और सीबीआई को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। सदन में इस पर चर्चा की जानी चाहिए। भाजपा को अदाणी का बचाव करने से बचना चाहिए। गौतम अदाणी के खिलाफ केन्या, बांग्लादेश, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया समेत तमाम देशों में जांच हो रही है। अडाणी ग्रुपर के टेंडर निरस्त हो रहे हैं, लेकिन हमारे देश में इस पर सन्नाटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।