नई दिल्ली। आंबेडकर मामले पर प्रदर्शन के दौरान धक्कामुक्की के विवाद के बीच नागालैंड से भाजपा की राज्यसभा सदस्य फांगनोन कोन्याक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा है कि राहुल गांधी ने संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें असहज महसूस कराया। राहुल गांधी के व्यवहार और उनकी ऊंची आवाज के साथ शारीरिक निकटता के कारण उन्हें बेहद असहज महसूस हुआ। राहुल गांधी ने मेरी गरिमा और स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।
फांगनोन कोनयाक एक प्रमुख भाजपा नेता हैं और नागालैंड की पहली महिला हैं जिन्होंने राज्यसभा सत्र की अध्यक्षता की है। 17 जुलाई 2022 को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किए जाने के बाद उन्होंने 25 जुलाई 2023 को यह उपलब्धि हासिल की थी। नागालैंड के दीमापुर से आने वाली कोन्याक ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दौलत राम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
कांग्रेस सांसद ईडन ने आरोप झूठे बताए
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने राहुल गांधी के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि सांसद फांगनोन कोन्याक द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने बिना किसी तथ्य के राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए अपने पत्र में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने सांसद फांगनोन कोन्याक पर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि फांगनोन कोन्याक के ये आरोप विपक्ष के नेता की ईमानदारी को कम करने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है।



