HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
एनडीए से अलग हुए पशुपति कुमार पारस, भाजपा पर लगाया अन्याय का आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं घोषणा करता हूं कि आज तक हम एनडीए का हिस्सा थे, हम एनडीए के साथ थे। आज से अब हम एनडीए के सहयोगी नहीं हैं।”
पशुपति कुमार पारस, दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भाई हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई थी। चुनावी समझौते के तहत एलजेपी के दूसरे गुट—चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बिहार की छह सीटें दी गई थीं। इसमें पारस की परंपरागत हाजीपुर सीट भी शामिल थी, जिसे चिराग पासवान को सौंप दिया गया।
इस फैसले से नाराज होकर पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा पर उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था, जहां उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी—जो पहले रामविलास पासवान के पास थी।
रामविलास पासवान के 2020 में निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर संघर्ष शुरू हुआ। एक ओर उनके बेटे चिराग पासवान थे, जिन्होंने बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखा था, और दूसरी ओर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस। इस विवाद के परिणामस्वरूप वर्ष 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में टूट गई।
अब पारस के एनडीए से अलग होने के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने समर्थकों से माफी मांगी और प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
सोमवार को एक आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चला। इसमें आंसू गैस के गोले और लाठी-डंडे जमकर चले। इसी तरह का एक आंदोलन आज इंदौर में भी चला। यहां किसानों पर आंसू गैस के गोले के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया। खास बात यह कि इस आंदोलन की जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा को पहले से थी, फिर भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को जो कुछ भी हुआ, वह केंद्र सरकार के रवैये का बड़ा उदाहरण है। पिछले लगभग एक महीने से जंतर-मंतर पर युवा धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। संसद मार्च का ऐलान भी तभी कर दिया गया था, लेकिन सरकार ने कानों में रुई ठूंस रखी। आज जब युवाओं पर जमकर डंडे बरसाए गए, फिर भी वे संसद भवन तक पहुंच गए। तब सरकार ने बातचीत की पहल की।
कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल करने की इजाज़त देने से इंकार कर दिया है।
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अनुराग धनकड़ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसपर अभी ठोस जानकारी का इंतजार है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित 1,109 करोड़ रुपये के बैंक ऋण घोटाले की जांच के सिलसिले में गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में कंपनी से जुड़े परिसरों की तलाशी ली है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प की खबर सामने आई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RPF कर्मियों की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की जानकारी है।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद भवन पहुंचे और परिसर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने मानसून सत्र को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि यह सत्र सकारात्मक, सक्रिय और उत्पादक साबित होगा।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 20 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने बिना किसी बदलाव के 78,151.45 अंकों पर फ्लैट ओपनिंग है। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की गिरावट आ गई। इसी तरह एनएसई निफ्टी ने 144.25 अंक की गिरावट के साथ 24,190.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। न्यू जर्सी के न्यूयॉर्क–न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ। फेरान टोरेस के निर्णायक गोल ने स्पेन को 16 वर्षों बाद फिर से विश्व विजेता बना दिया।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। अब रविवार देर रात अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से सरकार और देश के राजनीतिक दलों को एक अहम संदेश दिया है। वांगचुक ने बताया है कि किन परिस्थितियों में वह आज यानी 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त करने के लिए तैयार हैं।
देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। मूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भीषण भूस्खलन ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 43 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आज यानी सोमवार को शांतिपूर्ण संसद मार्च का आह्वान किया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है। इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही पत्थरों से भरा एक ट्रक खड़ा किया गया है।
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए जी तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की बंगाल में आधारशिला रखी। इस अवसर पर अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ यह बंगलावासियों के लिए पीएम मोदी की भेंट हैं।
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के तहत 20 मार्च को संसद मार्च का आयोजन होना है। इसको लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल से ही मार्च में शामिल होने और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने का एलान किया है। इधर, पुलिस ने कहा है कि किसी तरह की अनुमति नहीं दी गई है। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी मिल गई है। ये सांसद टीएमसी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी देते हुए काकोली घोष दस्तीदार को संसद में NCPI के चीफ व्हिप और सुदीप बंद्योपाध्याय को फ्लोर लीडर के रूप में भी मान्यता दे दी है।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय को गिराने की कार्रवाई पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने रविवार को मामले की विशेष सुनवाई करते हुए जुलाई महीने के अंत तक भवन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हास्पिटल मेदांता में शिफ्ट करने की मांग फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजूर करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा। वहीं सोनम वांगचुक के परिजनों को उनसे मिलने की इजाजत दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर है। पुंछ जिले में भारी बारिश से तबाही मच गई है. पुंछ जिले में पुलस्त्य नदी में आई बाढ़ में दो दुकानें, आटा चक्की और गाड़ियों का सर्विस स्टेशन बहने से कई वाहन बह गए। सुरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में एक मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग मकान में फंस गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पुंछ और राजौरी समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मकान ढहने की घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
संसद के मानसून सत्र 2026 से एक दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी एकजुटता और संसदीय नियमों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। टीएमसी (TMC) के कथित बागी सांसदों को बैठक में बुलाए जाने के विरोध में कई विपक्षी दलों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया।
संसद के मानसून सत्र से पहले राम मंदिर चंदा और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित विवाद पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) समेत अन्य विकास परियोजनाओं के विरोध में चल रहे चर्चित 'चिता आंदोलन' को रविवार सुबह पुलिस ने समाप्त करा दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई।
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना खतरनाक तेवर दिखा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 से 24 जुलाई 2026 तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 जुलाई को कई जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी गई है। ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में होस्ट ने मोजतबा खामेनेई से जुड़ा एक नया लिखित संदेश पढ़ा, जिसमें अमेरिका को ‘भूल न सकने वाला सबक’ सिखाने की चेतावनी दी गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब रविवार को वांगचुक की ओर से एक लिखित संदेश सामने आया है,
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हालात एक बार फिर बेहद गंभीर हो गए हैं। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अमेरिकी सैनिक अब भी लापता बताया जा रहा है