0:00 left
पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मौजूदा सरकार में पशुपति पारस (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ मामलों के केंद्रीय मंत्री थे. उनके मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी अब पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू को दी गई है.

पशुपति ने ये कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था कि बीजेपी ने उनके साथ अन्याय किया है.उनका इस्तीफा बिहार में एनडीए में सीटों के बंटवारे के ठीक एक दिन बाद आया है.



