देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब के लगे नारे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद में गुरुवार को विपक्ष ने देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया। इधर, संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सिलेंडर संकट को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इस पर जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती। जैसे ही संबंधित मंत्री सदन में आएंगे, सरकार इस मुद्दे पर जवाब देगी। एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब‘ जैसे नारे लगाए और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि आम तौर पर प्रक्रिया होती है कि आप बात करने के लिए कह सकते हैं। इसलिए मैंने देश में एलपीजी गैस और तेल की स्थिति के बारे में बयान देने की इजाजत मांगी, लेकिन एक नई प्रक्रिया शुरू हुई है कि पहले मंत्री तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा, फिर मंत्री जवाब देंगे। असल में मुख्य बात यह है कि गैस, सारा फ्यूल एक समस्या बनने वाला है क्योंकि असल में हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कॉम्प्रोमाइज किया गया है। गलत विदेश नीति ने यह समस्या पैदा की है। अब हमें तैयारी करनी होगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।