नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित होते ही इंदौर की नई ‘चौकड़ी’ तय, शहर में लगे होर्डिंग बता रहे हैं आगे कैसी होगी ‘लड़ाई’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही इंदौर की राजनीतिक बिसात नए समीकरणों के साथ बिछ गई है। शहर में लगे कुछ होर्डिंग यह बता रहे हैं कि आगे कौन-कौन से मोहरे साथ होंगे और किस-किस के बीच होगा शह और मात का खेल।

शहर में कई स्थानों पर एक होर्डिंग दिखाई दे रहा है। इसमें सीएम डॉ.मोहन यादव और भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तस्वीर है। उनके साथ पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक मनोज पटेल और हिंद रक्षक संगठन के सर्वेसर्वा एकलव्य सिंह गौड़ की तस्वीर है। वैसे यह होर्डिंग तो नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने के लिए है, लेकिन इससे स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। ये होर्डिंग सावन सोनकर मित्र मंडल की तरफ से लगाए गए हैं, लेकिन इसने मित्रों की सूची भी उजागर कर दी है।

इंदौर में एकतरफा नहीं चलेगी राजनीति

इस होर्डिंग से इंदौर की राजनीति में खुद को सर्वेसर्वा समझने वाले एक गुट को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यहां एकतरफा राजनीति अब नहीं चलेगी। अगर ऐसी कोशिश की गई तो उसका जवाब देने के लिए यह चौकड़ी तैयार है। यह होर्डिंग यह भी बता रहा है कि गौरव रणदिवे अभी भी इंदौर में पूरी ताकत के साथ मौजूद हैं और मनोज पटेल भी बिना सहारे के नहीं खड़े हैं।

यूं ही नहीं सामने आ गई है यह चौकड़ी

भाजपा में कहा तो यह भी जा रहा है कि सीएम के चहेते नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में जब समीकरण बदलेंगे, तब यह चौकड़ी दसरों से आगे होगी। खुद सीएम इंदौर के बिगड़ते राजनीतिक संतुलन को संतुलित करने की कोशिश लंबे समय से कर रहे हैं। हो सकता है इस चौकड़ी का खुलकर सामने आना इसी रणनीति का हिस्सा हो।

फाइनल पिक्चर अभी बाकी है

यह भी चर्चा है कि इंदौर में एक गुट विशेष द्वारा हावी होने की कोशिशों के बीच यह इस नए राजनीतिक समीकरण की खिचड़ी लंबे समय से पक रही है। ताई-भाई के गुट के बाद कोई घोषित गुट आमने-सामने नहीं था। जब पुष्यमित्र भार्गव महापौर बने तो ऐसा लगा कि एक नया गुट शहर में खड़ा होगा, लेकिन वे भी उसी पुराने गुट में जाकर जमा हो गए जो शुरू से इंदौर पर अपना बर्चस्व रखना चाहता था। ऐसे में होर्डिंग पर लगे ये चेहरे लगातार यह कोशिश करते रहे कि इंदौर में भाजपा एकतरफा न हो। अब यह खुलकर एक पोस्टर के रूप में सामने आया है। आगे चाहे कुछ भी हो, लेकिन यह तो तय है कि इंदौर भाजपा में अगर किसी ने वर्चस्व कायम करने की कोशिश की तो लड़ाई दिलचस्प होगी। इंदौर से लेकर भोपाल तक के धुरंधरों का मानना है कि इंदौर की फाइनल पिक्चर अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।