महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा-मोदी और शाह मंच से खड़े होकर कहें कि जातीय जनगणना करवाएंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज महाराष्ट्र पहुंची और आरक्षण के मुद्दे पर अपने भाई राहुल गांधी का बचाव किया। प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे मंच से खड़े होकर कहें कि जातीय जनगणना कराएंगे। प्रियंका ने कहा कि जब तक यह नहीं पता कि किसकी कितनी आबादी है, आरक्षण कैसे दिया जाएगा।

प्रियंका ने शिरडी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि मेरा भाई आरक्षण के खिलाफ है। वह व्यक्ति जो मणिपुर से मुंबई तक पैदल चला और न्याय की मांग की। उसके लिए ये कहते हैं कि वह आरक्षण के खिलाफ है। वह जातीय जनगणना की मांग कर रहा है। भाजपा वाले झूठ बोलते हैं। प्रियंका ने कहा कि हम कैसे जानेंगे कि आरक्षण कैसे दिया जाए, अगर हमें नहीं पता कि किसकी कितनी आबादी है?

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अमेरिका में दिए एक बयान को लेकर राहुल गांधी पर लगातार हमला कर रहे हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि राहुल गांदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। इधर, 15 नवंबर को झारखंड में कहा था कि पीएम मोदी कहते हैं कि मैं पिछड़े वर्ग की इज्जत करता हूं और फिर उन्हें भूख भी मार देते हैं। जातिगत जनगणना से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा था कि हम पता लगाएंगे कि इस देश में किस वर्ग के कितने लोग हैं। कांग्रेस इस बात का पता लगाएगी कि देश का कितना धन किस वर्ग के हाथ में है और उसी दिन के बाद नई राजनीति शुरू हो जाएगी। कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना करवाकर आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार भी तोड़कर दिखाएगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।