ममता के महाकुंभ पर दिए बयान पर मिथुन चक्रवर्ती का पलटवार, कहा-वह गलत कह रही हैं, भाजपा ने हिंदू विरोधी बताया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर लगातार बयान दिए हैं। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ 144 साल बाद नहीं लग रहा है। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह जो कह रही हैं, वह गलत है। 70 करोड़ लोग यहां आए हैं और पवित्र डुबकी लगाई है। क्या यह गलत है? लोगों ने सनातन धर्म की शक्ति देखी है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि 144 साल बाद महाकुंभ होने का दावा झूठा है। उन्होंने कहा क 144 साल बाद अब यह महाकुंभ आएगा। यह सही नहीं है। ममता बर्नजी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में होता है। अगर मैं गलत हूं, तो मुझे सुधारें। मेरे ज्ञान के अनुसार, पुण्य स्नान का संयोग हर साल आता है। हम गंगासागर मेला आयोजित करते हैं। इसलिए मुझे पवित्र स्नान के बारे में पता है। इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि वह महाकुंभ का सम्मान करती हैं। इस दौरान उन्होंने ‘मृत्यु कुंभ‘ शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। उन्होंने कहा कि वह भव्य आयोजन की तैयारियों के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई योजना नहीं होगी तो लोग परेशान होते रहेंगे।

भाजपा ने ममता के बयान को हिंदू विरोधी बताया

भाजपा ने कहा कि उनका ये सलेक्टिव बयान उनकी हिंदू विरोधी राजनीतिक एजेंडा को एक्सपोज करती है। इसको लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारीने कहा कि उनकी ओर से बार–बार दिए गए भ्रामक बयान राजनीति से प्रेरित लगते हैं। उन्होंने कहा क सनातन धर्म के पवित्र आयोजनों को कमजोर करने और उनका अपमान करने की कोशिश है, जो उनकी तुष्टिकरण वाली राजनीति से भी प्रभावित है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।