अमित शाह के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-खुलेआम धमकी दे रहे गृह मंत्री

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी को लेकर एक टिप्पणी की थी। शाह ने कहा था कि वे टीएमसी के गुडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। इस पर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।  चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह के हिंसक टिप्णपियों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर करने जा रही हैं।

ऐसे बयान नहीं दे सकते गृह मंत्री

ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराने जा रहे हैं। एक गृह मंत्री के तौर पर वे इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं। ममता ने कहा कि  भाजपा का ऐसा दबाव देने वाला रवैया पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहेगा। इस सोच और मानसिकता के साथ आप बंगाल को कभी भी जीत नहीं सकते हैं, कभी नहीं।

ममता ने कहा-गृह मंत्री का काम डराना नहीं

ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री का काम देश में कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि लोगों को डराना। ममता ने जनता से सवाल किया कि क्या आपने कभी किसी गृह मंत्री को ऐसी भाषा बोलते सुना है? उन्होंने कहा कि शाह का यह बयान कि चुनाव के बाद गुंडों को उल्टा लटका देंगे। खुलेआम धमकी है। ममता बनर्जी के मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से बंगाल का माहौल खराब हो रहा है और निष्पक्ष चुनाव पर असर पड़ सकता है।

शाह ने बीरभूम में दिया था बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बंगाल की जनता बमों और गोलियों का जवाब वोटों से देगी। उन्होंने कहा था कि टीएमसी के गुंडे अब बम धमाकों से पश्चिम बंगाल की जनता को डरा नहीं पाएंगे। बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से और डर का जवाब भरोसे से देगी। शाह ने कहा था कि मैं टीएमसी के गुंडों को सलाह देता हूं कि वह अपने घरों में हीं रहें, नहीं तो हम उन्हें 4 मई को एक-एक करके उठाएंगे और जेल में डाल देंगे। उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।