👉 यह भी पढ़ें:
- TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट के समन बाद भी नहीं हुईं पेश
- Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- विमान में हंगामा: महुआ मोइत्रा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग
- बंगाल चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज: महुआ मोइत्रा के बयान से ‘बंगाली बनाम गुजराती’ बहस भड़की
- टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर फिर किया वार, कहा-वह बेहद घटिया स्तर की हैं
0:00 left
कोलकाता। तृममूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा था कि अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। उनके बयान के बाद सियासी बवाल तो मचा ही है, अब भाजपा ने पुलिस में केस भी दर्ज करा दिया है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि वे (अमित शाह) सिर्फ घुसपैठियों की बात कर रहे हैं। भारतीय सीमा की सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि घुसपैठ हो रही है जिस वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है। इस समय आगे की लाइन में बैठकर गृह मंत्री ताली बजा रहे थे और हंस रहे थे। भारतीय सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है। तृणमूल सांसद ने कहा था कि अगर रोजाना दूसरे देश के लोग लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं और हमारी मां–बहनों पर नजर डाल रहे हैं, जमीनें छीन रहे हैं तो पहले आपको अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए। अगर पीएम मोदी खुद बोल रहे हैं कि बाहर से आकर लोग हमारी मां–बहनों पर नजर डाल रहे हैं और हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? ये हमारी और आपकी गलती है? यहां तो बीएसएफ है। हम भी उनसे डरकर हैं। भाजपा ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ नदिया जिले के कृष्णानगर कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह शिकायत संदीप मजूमदार की तरफ से की गई है।



