बिना चुनाव लड़े राज्यसभा पहुंच गए कुरियन, भाजपा ने छू लिया बहुमत का आंकड़ा

Date:

👉 यह भी पढ़ें:

Listen to this article
Ready to play

0:00

0:00 left


नई दिल्ली। राज्यसभा में बिना चुनाव लड़े ही एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। राज्यसभा सदन के लिए होने वाले उपचुनाव की वोटिंग से पहले ही भाजपा के 9 और सहयोगी दलों के 2 सदस्य निर्विरोध चुने गए। ऐसे में नौ सदस्यों के साथ, भाजपा की ताकत 96 हो गई है, जिससे राज्यसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या अब बढ़कर 112 हो गई है। मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

उल्लखनीय है कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए केंद्रीय मंत्री कूरियन के नाम को लेकर पार्टी में दबी जुबान से असंतोष के स्वर भी उभरे थे। भाजपा के कई दिग्गज नेता राज्यसभा के रास्ते दिल्ली जाने की आस में बैठे थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के आगे किसी की नहीं चली। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय पहुंचकर प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर लिया। कुरियन अल्पसंख्यक मामले, और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालयों में राज्य मंत्री हैं।

कांग्रेस ने नहीं खड़ा किया कोई उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हुआ करते थे, लेकिन गुना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के लिए केरल से नाता रखने वाले केंद्रीय मंत्री कुरियन को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट के लिए कांग्रेस की ओर से तो कोई उम्मीदवार बनाया गया और ही किसी ने नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी की तारीख और समय निकलने के कुरियन निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

राज्यसभा की 8 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से सात पर भाजपा और तीन कांग्रेस के खाते में है।अब कुरियन के निर्वाचित होने से राज्यसभा की आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की स्थिति पर गौर करें तो भाजपा के उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर, एल. मुरूगन, माया नारोलिया, कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मीकि और सुमेर सिंह सोलंकी हैं। वहीं कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा और अशोक सिंह है।

एनडीए के 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए

अभी तक राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े से दूर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन मंगलवार को राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े पर पहुंच गया। राज्यसभा सदन के लिए होने वाले उपचुनाव की वोटिंग से पहले ही बीजेपी के 9 और सहयोगी दलों के 2 सदस्य निर्विरोध चुने गए। ऐसे में नौ सदस्यों के साथ, बीजेपी की ताकत 96 हो गई है, जिससे राज्यसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या अब बढ़कर 112 हो गई है। निर्विरोध चुने गए तीन अन्य सदस्यों में एनडीए के सहयोगी एनसीपी के अजित पवार गुट और राष्ट्रीय लोक मंच के एकएक सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए को छह मनोनीत और एक स्वतंत्र सदस्य का भी समर्थन मिला हुआ है। कांग्रेस का भी एक सदस्य निर्वाचित हुआ। दरअसल, राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। इसमें से फिलहाल, 8 सीटें रिक्त हैं, जिसमें से चार जम्मूकश्मीर से और चार मनोनीत सदस्यों के लिए रहेगी। हालांकि, सदन की वर्तमान ताकत 237 है, इसलिए बहुमत का आंकड़ा 119 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।