👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
0:00 left
नई दिल्ली। सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के महाकुंभ भगदड़ पर दिए बयान से बवाल मच गया। इतना हंगामा हुआ कि सभापति जगदीप धनखड़ को कहना पड़ा कि बयान वापस लें।
खड़गे सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उच्च सदन में हुई चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ में पिछले दिनों हुई भगदड़ के दौरान हजारों लोगों की मौत हो गई। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। राज्यसभा में खड़गे ने तुरंत कहा कि यह मेरा अनुमान है (और) अगर यह सही नहीं है तो आपको (सरकार को) बताना चाहिए कि सही संख्या क्या है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी को दोषी ठहराने के लिए हजारों नहीं कहा, लेकिन कितने लोग मारे गए, कम से कम यह जानकारी तो दें। अगर मैं गलत हूं तो मैं माफी मांगूंग। उन्हें आंकड़ा देना चाहिए कि कितने लोग मारे गए, कितने लापता हैं।
सभापति धनखड़ ने उनसे अपना बयान वापस लेने की अपील की। धनखड़ ने कहा कि विपक्ष के नेता ने हजारों की संख्या में आंकड़ा दिया है। मैं उनसे अपील करता हूं कि इस सदन में जो भी कहा जाता है, उसका बहुत महत्व होता है? आपने कुछ ऐसा कहा है, जिससे सभी स्तब्ध हैं। यहां से जो संदेश जाता है, भले ही उसका खंडन हो, वह पूरी दुनिया में जाता है।
जया बच्चन बोलीं-देश का सबसे गंदा पानी कुंभ में
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ को लेकर सपा सांसद जया बच्चन ने भी विवादित बयान दिया है। पत्रकारों के बात करते कुंभ के पानी को सबसे ज्यादा गंदा बताया है। जया बच्चन ने कहा सदन में इस समय जलशक्ति विभाग गंदे पानी पर चर्चा कर रहा है. इस समय पानी सबसे ज़्यादा प्रदूषित कहां है? यह कुंभ में है। (भगदड़ में मरने वालों के) शव नदी में फेंके गए हैं, जिसके कारण पानी प्रदूषित हो गया है। वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाशें गंगा में फेंक दी गईं और वहीं पानी लोगों तक आ रहा है।



