Karnataka : डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, सिद्धारमैया के बेटे का क्या हुआ?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बेंगलुरु। कर्नाटक की कमान अब डीके शिवकुमार के हाथ आ गई है। बुधवार को डीके शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही, जी. परमेश्वर ने भी शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है।

डीके शिवकुमार के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले सिद्दारमैया ने गुलदस्ता से उनका स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

डी.के. शिवकुमार – मुख्यमंत्री

डॉ. जी. परमेश्वर – उपमुख्यमंत्री

के.एच. मुनियप्पा – मंत्री

के.जे. जॉर्ज – मंत्री

एम.बी. पाटिल – मंत्री

रामलिंगा रेड्डी – मंत्री

सतीश जारकीहोली – मंत्री

कृष्णा बायरेगौड़ा – मंत्री

प्रियंक खड़गे – मंत्री

यू.टी. खादर – मंत्री

ईश्वर खंड्रे – मंत्री

यतींद्र सिद्धारमैया – मंत्री

यरथी सुरेश – मंत्री

शरण प्रकाश पाटिल – मंत्री

सिद्धारमैया के बेटे को भी जगह

डीके शिवकुमार मंत्रिमंडल में कई अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें के. एच मुनियप्पा शामिल हैं। वे अनुभवी कांग्रेस के दलित चेहरा है। 78 वर्षीय मुनियप्पा एससी समुदाय से आते हैं। कोलार लोकसभा सीट से वे सात बार सांसद रहे। वे देवनहल्ली से पहली बार विधायक बने हैं। इसके अलावा, केजी जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जखोली, कृष्ण बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खेदार, ईश्वर खांद्रे, बैराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल में पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे को भी जगह दी गई है।

सिद्धारमैया ने आलाकमान से की थी मांग

उल्लेखनीय है कि सीएम पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नए मंत्रिमंडल में अपने बेटे के लिए बड़े पद की मांग की थी। कांग्रेस आलाकमान ने उनकी बात मानते हुए बेटे को शिवकुमार मंत्रिमंडल में जगह तो दिला दी, अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कौन सा विभाग मिलता है।

शिवकुमार को लंबे समय से था इंतजार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डीके शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया। शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच काफी समय तक चली खींचतान का अंत पिछले सप्ताह सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।