सिद्धारमैया–डीके शिवकुमार की दोबारा नाश्ता मुलाकात से तेज हुई सियासी चर्चा, ‘लीडरशिप चेंज’ पर दोनों नेताओं का एकजुट संदेश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सिद्धारमैया–डीके शिवकुमार की दोबारा नाश्ता मुलाकात से तेज हुई सियासी चर्चा, ‘लीडरशिप चेंज’ पर दोनों नेताओं का एकजुट संदेश

कर्नाटक की राजनीति में हलचल के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार सुबह डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के घर नाश्ते पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। डीके शिवकुमार ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके कार्यालय द्वारा जारी तस्वीरों में दोनों नेता साथ बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले-  'कोई भ्रम नहीं, हम एकजुट हैं' | Moneycontrol Hindi

डीके शिवकुमार ने मुलाकात के बाद कहा—
“आज मैंने अपने घर पर माननीय मुख्यमंत्री को नाश्ते पर बुलाया। हम कांग्रेस के विजन के तहत सुशासन और राज्य के निरंतर विकास के लिए समर्पित हैं।”

यह चार दिनों में दोनों नेताओं की दूसरी नाश्ता मुलाकात है। शनिवार को भी दोनों नेता सीएम आवास में नाश्ते पर मिले थे, जिसके बाद उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया था।

सोमवार को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वह मंगलवार को शिवकुमार के घर नाश्ते पर जाएंगे, हालांकि औपचारिक निमंत्रण मिलने की पुष्टि नहीं की। बाद में डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर सीएम को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया और लिखा—
“मैं और मुख्यमंत्री एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। नाश्ते पर हम कर्नाटक में किए गए वादों को पूरा करने के साझा प्रयासों पर चर्चा करेंगे।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हैं। कई रिपोर्ट में कथित ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले के तहत डीके शिवकुमार के सीएम बनने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक रूप से दोनों नेता इन अटकलों को खारिज कर रहे हैं।

डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा था मेरे और मुख्यमंत्री के बीच कोई मतभेद नहीं है। हम भाई की तरह काम कर रहे हैं। आप ही गुटबाजी की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई गुटबाजी नहीं है। मेरे साथ 140 विधायक हैं। पार्टी में सभी को साथ लेकर चलते हैं।”

इस तरह लगातार हो रही मुलाकातों ने जहां सियासी कयासों को हवा दी है, वहीं दोनों नेताओं ने बार-बार संगठनात्मक एकता का संदेश देकर मामला संभालने की कोशिश की है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।