जरा इस फोटो को गौर से देखिए, आपको भी दिख जाएगा इंदौर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’ का भविष्य

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल। प्रदेश भाजपा के महामंत्री बनने के बाद शनिवार को गौरव रणदिवे भोपाल पहुंचे। वहां उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव से मुलाकात की। साथ में म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर भी थे। इस मुलाकात के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिसे देख कुछ दिग्गज नेताओं के कलेजे पर भले ही सांप लोट रहा होगा, लेकिन इस फोटो में इंदौर की आनेवाली राजनीति में भाजपा की नई चौकड़ी का उज्जवल भविष्य भी दिख रहा है।

फोटो में रणदिवे और सोनकर नमस्कार की मुद्रा में हैं और सीएम दोनों का हाथ पकड़ गौरव की आंखों में देख कुछ कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि सीएम ने यही कहा है कि आप लोग अच्छा काम करो, हम आपके साथ हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात के कई अर्थ लगाए जा रहे हैं। एक अर्थ तो साफ है कि अब आपको किसी के माध्यम से अपनी बात ऊपर तक पहुंचाने की जरूरत नहीं, मैं बैठा हूं। दूसरी बात कि निडर होकर काम करो, मैं बैठा हूं।

चौकड़ी के नेताओं को पहले भी मिला है आशीर्वाद

नए प्रदेश अध्यक्ष के गठन के साथ बनी नई चौकड़ी-गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, मनोज पटेल और एकलव्य सिंह गौड़ को पहले भी सीएम का आशीर्वाद मिलता रहा है। इन लोगों ने राजनीति से लेकर शहर के कई मुद्दे सीएम तक पहुंचाएं हैं और उन पर फैसले ही हुए हैं। अब इस चौकड़ी के तीन-तीन खिलाड़ियों की पहुंच सीधे भोपाल तक हो गई है यानी इनकी ताकत और बढ़ गई है।

अब किसी गुट विशेष का नहीं रहेगा कब्जा

इस नई चौकड़ी को भाजपा आलाकमान और सीएम की तरफ से जिस तरह का प्रोत्साहन मिल रहा है, उससे साफ जाहिर है कि इंदौर की राजनीति से अब किसी गुट विशेष का कब्जा नहीं रहने वाला। हालांकि इसकी बुनियाद पहले से ही पड़ गई थी, लेकिन अब गौरव के महामंत्री बनने से इसकी और भी पुष्टि हो गई है।

सीएम ने लगातार मानी चौकड़ी की बात

सीएम जब भी इंदौर आते हैं, यह चौकड़ी आसपास मौजूद रहती है। इतना ही नहीं इस चौकड़ी ने सीएम को कई ऐसे कार्यक्रमों में ले जाने में सफलता प्राप्त की है, जो पहले से तय ही नहीं थे। सीएम ने भी हर बार इस चौकड़ी की बात मानी है। चाहे वह गोगादेव के मंदिर में आरती की बात हो या फिर रंगपंचमी पर निकली फाग यात्रा हो, सीएम ने चौकड़ी का आग्रह अस्वीकार नहीं किया है।

संगठन का अब सीधा संदेश, सीधे हो जाओ

भाजपा में ही चर्चा है कि गौरव को महामंत्री बनाकर संगठन ने इंदौर भाजपा में कुछ टेढ़े-मेढ़े चल रहे नेताओं को यह साफ संदेश दिया है कि अब सीधे हो जाओ। इतना ही नहीं डॉ.निशांत खरे को उपाध्यक्ष बनाकर भी यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि जो मुंह बंद कर ईमानदारी से काम करता रहेगा, संगठन उसका ध्यान रखेगा। संगठन के इस रवैये से साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में इंदौर भाजपा की तस्वीर काफी कुछ बदल जाने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अवधेश गोस्वामी बने DGP के PSO, MP पुलिस में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए। अवधेश गोस्वामी को DGP के PSO के रूप में नियुक्त किया गया है।

ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जांच में महत्वपूर्ण फॉरेंसिक रिपोर्टें लंबित हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज, कहा- ट्रंप ज्ञानेश कुमार को ले जाते तो जीत जाते चुनाव

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्रंप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, 'ट्रंप अगर ज्ञानेश कुमार को साथ ले जाते, तो चुनाव जीतते।' यह बयान अमेरिका के मिड-टर्म चुनावों के बाद आया।

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की पिया डांडिया ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जीत हासिल की

अमेरिकी चुनाव में पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें क्षेत्र से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जीत दर्ज की। यह भारतीय-अमेरिकी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि है।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा SIR प्रक्रिया पर जवाब, फॉर्म-6 की बाध्यता को कम करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर जवाब मांगा। कोर्ट ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, पूर्व और वर्तमान सीईओ को लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

इंदौर में कृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन आवंटन विवाद में लोकायुक्त ने पूर्व और वर्तमान सीईओ को नोटिस भेजा है। आरोप हैं कि प्राधिकरण को 40 करोड़ का नुकसान हुआ।

धार के सहकारी समिति के मैनेजर के यहां मिली 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति, कुल आय 40 लाख और हिसाब 3 करोड़ 32 लाख पार

धार के सहकारी समिति मैनेजर शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा। जांच में 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली। कुल आय 40 लाख के मुकाबले 3.32 करोड़ व्यय पाया गया।

गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन : नितिन नबीन बोले- राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज

गोरखपुर में भाजपा की पदयात्रा में नितिन नबीन ने राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट और अखिलेश यादव को हार के बहानेबाज करार दिया। विपक्ष पर भाजपा ने कड़ा प्रहार किया।

बीना विधायक निर्मला सप्रे का दलबदल मामला : सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में फैसले के दिए निर्देश

बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का आदेश दिया है। यह आदेश 4 नवंबर 2026 को जारी हुआ।

सेन्सेक्स 383 अंक उछला, निफ्टी 23,960 पर बंद, मेटल-रियल एस्टेट में जोरदार तेजी

सेन्सेक्स 383 अंक उछला, निफ्टी 23,960 पर बंद, मेटल और रियल एस्टेट में तेजी रही। आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना रहा। बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी।