नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र अभी चल रहा है। मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बुरी तरह भिड़ गए। इतना हंगामा मचा कि जेपी नड्डा भी विपक्ष पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने कहा कि विरोध कैसे किया जाता है, इसकी ट्यूशन चाहिए हो तो वह दे सकते हैं। उनके पास 40 साल विपक्ष में रहने का अनुभव है।
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने सदन में मिलिट्री और सीआईएसएफ को लाने की बात कही थी। रिजिजू ने कहा कि नेता विपक्ष खड़गे बहुत वरिष्ठ हैं। उन्होंने सदन में पूछा कि सदन में सीआईएसएफ को लाया गया। मिलिट्री को लाया गया। दिल्ली पुलिस को लाया गया। यह रेकॉर्ड पर क्लियर है कि सदन में मार्शल ही आ सकते हैं। उस दिन भी सदन में मार्शल ही थे। नेता विपक्ष ने जो गुमराह किया और जो गलत तथ्य रखा। आपको भी पत्र लिखा है। इतने सीनियर लीडर जब गलत पत्र लिखते हैं चेयर को तो उसके लिए कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ खड़ेगे नहीं, बल्कि कई विपक्षी नेताओं ने कहा कि सदन में मिलिट्री और पुलिस लाया गया है, जो कि गलत है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
किरेन रिजिजू के पलटवार के बाद उपसभापति हरिवंश ने खड़गे से कहा कि वह अगर इस मुद्दे पर कुछ कहना चाहते हैं, तो कह सकते हैं। इस पर खड़गे ने भी कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या आप ही मेरे नेता हैं। देखिए जब मैंने जिक्र किया कि सीआईएसएफ को लाने का जो आरोप मैंने लगाया है। इतना बोलते ही उपसभापित हरिवंश ने टोकते हुए कहा कि सीआईएसएफ नहीं है. यहां सिर्फ मार्शल ही आ सकते हैं। खड़गे ने इस पर कहा कि क्या यह सदन आप चला रहे हैं या गृह मंत्री अमित शाह चला रहे हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया।
नड्डा ने कहा मुझसे ट्यूशन ले लो
इसके बाद नेता सदन जेपी नड्डा ने सदन में हंगामा करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है, क्योंकि राज्यसभा में आपने जो ऑर्ब्जवेशन दिए हैं, वह सदा सदा के लिए अंकित रहेंगे। वह रेफरेंस पॉइंट बनेंगे राज्यसभा में। आपने आज दूध का दूध और पानी का पानी किया है। आपने साफ यह बताया कि कार्यवाही को बाधित करना अलोकतांत्रिक है। नड्डा ने कहा कि मैं 40 साल से ज्यादा विपक्ष में रहा हूं। कुछ मुझसे ट्यूशन ले लें। मैं बताऊंगा, विपक्ष में क्या करते हैं। अभी नए नए हो। अभी 10 ही साल हुए हैं और 30-40 रहना है। मुझसे ट्यूशन ले लो. मैं बताऊंगा क्यों विपक्ष होती है।



