मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने संभाला मैदान, प्रेस कान्फ्रेंस में हाथ में कटोरा लोकर पहुंचे नेता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश के पंचायत मंत्री के भीख मांगने वाले बयान पर कांग्रेस हमलावर है। पंचायत मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज कांग्रेस प्रवक्ताओं के साथ हाथ में कटोरा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नायक ने कहा जिस जनता को हम जनार्दन और लोकतंत्र में भगवान कहते हैं, उसे मंत्री पहले पटेल भिखारी कहते हैं। वे आम आदमी को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं।

नायक ने कहा कि जनता ने ही उन्हें कितनी बार लोकसभा, विधानसभा में भेजा। जनता की वजह से वह केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री बने। सत्ता के मद में इतनी मूर्छा आ गई कि उन्हें यही समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलना चाहिए क्या नहीं। मंत्री पटेल और मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस प्रहलाद पटेल के खिलाफ सभी जिला मुख्यालय पर 6 से 8 तारीख मार्च तक प्रदर्शन करेगी। 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता–पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 11 तारीख से 15 मार्च तक मोर्चा विभाग के अध्यक्ष विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी।

नायक ने पटेल को नासमझ बताया

मुकेश नायक ने कहा कि पहले वे (प्रहलाद पटेल) केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर हुआ करते थे फिर उन्हें बहुत अनुत्तर दाई माना गया और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। मुझे पहले लगा कि इनका डिमोशन बार–बार क्यों हो रहा है लेकिन आज मुझे लग रहा है तो यह बहुत नासमझ आदमी है। यह कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं, इसलिए क्रमशः इन्हें फिर से अनुभव के लिए नीचे के पायदान पर भेजा जा रहा है। यहां कुछ सीखने के बजाय वह ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो लोकतंत्र में अक्षम्य है।

भाजपा नेताओं को ऑनलाइन कटोरा भेजेंगे

कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा मध्य प्रदेश सरकार में एक तरफ ऐसे लोग बैठे हैं, जो चुनाव के पहले कहते थे कि जनता की समस्याएं अगर हल नहीं हुई तो मैं सड़क पर आ जाऊंगा। आज जब भी सरकार में आ गए हैं तो जनता अपनी जायज मांगों और समस्याओं को लेकर उनके पास जाती है, तो जनता को लतियाते हुए भिखारी बता दिया जाता है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता का लगातार जो अपमान किया जा रहा है और उसके ऊपर जो बचकानी सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश थी कि यह कटोरा लेकर हम भाजपा के कार्यालय पर देने जाएं लेकिन भोपाल में कटोरा लेकर जाना अपराध है। हम अपराध नहीं करेंगे लेकिन हम इसे ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए भाजपा के नेताओं को पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।