पीएम मोदी के ट्वीट पर भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा ने कहा-क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए इसकी तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की थी। इस पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा था कि क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही है। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को बहुत–बहुत बधाई। इस ट्वीट पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है। दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीजफायर नहीं करते।

सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर हैट्रिक बनाई और सभी मैच जीते। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अब तक हमारी विजेता टीम को एक भी बधाई संदेश नहीं दिया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अपनी हीन भावना की छाया हमारी क्रिकेट टीम पर न पड़ने दें। जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों का आत्मविश्वास कम करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, वे हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। गठबंधन का नाम इंडिया रख लेने से दिल में इंडिया नहीं रहता।

एस जयशंकर और गिरिराज सिंह ने भी किया पोस्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। नया भारत कमाल कर रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर लिखा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक है…टीम इंडिया को बहुत–बहुत बधाई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अच्छा लगता है कि हमारे नेता फ्रंट फुट पर आकर खेलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।