असम चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव: 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 88 नाम शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
- मध्यप्रदेश की राजनीति से नरोत्तम मिश्रा की कहानी खत्म, भाजपा ने दतिया उपचुनाव में नहीं दिया टिकट, आशुतोष तिवारी को मैदान मे उतारा
इस सूची में खास बात यह है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया गया है। उन्हें दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बोरदोलोई पहले नागांव से सांसद रह चुके हैं और उन्होंने हाल ही में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा एक बार फिर जालुकबारी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वह इस सीट से लगातार पांच बार जीत हासिल कर चुके हैं।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।
भाजपा की इस सूची में छह महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है, जिससे महिला भागीदारी पर भी ध्यान दिया गया है।
इसके अलावा असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को बिहपुरिया सीट से टिकट दिया गया है।
भाजपा की इस पहली सूची के साथ ही असम में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।



